यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 26 जनवरी 2023

महाप्राण सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला" की जयंती

माँ शारदा की पावन नगरी  मैहर की साहित्यिक सांस्कृतिक सामाजिक संस्था "अंकुर " के तत्वावधान में देश के ७४वे गणतंत्र दिवस एवं " महाप्राण सूर्यकान्त त्रिपाठी  निराला"जी  की जयंती के अवसर पर , साहित्यानुरागी राधव जैन जी के निवास में , देश की वरिष्ठ कवियित्री विदुषी मनीषा श्री मति मधु माधवी जी के संयोजन में काव्य गोष्ठी का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमे अंकुर के अध्यक्ष श्रीयुत रामनरेश तिवारी जी , अंकुर के संस्थापक सदस्य वरिष्ठ गीतकार कुशवाहा हरि जी , अंकुर के संयोजक सचिव श्री वीरेंद्र प्रताप सिंह जी ,अंतरराष्ट्रीय कवि श्री आचार्य रामाधार अनंत जी वरिष्ठ नवगीतकार श्री भोला नाथ जी ,मैहर के लाड़ले शायर साहिर रिवानी जी , श्री मति बाला शुक्ल जी , श्री मति दिति सिंह कुशवाह जी ,श्री घनश्याम सोनी जी , श्री रामेशवर लहरी जी , श्री ठाकुर प्रसाद कुशवाहा जी , श्री शिवम् चौरसिया जी , हेमराज हंस , ने काव्य सुमन से काव्य गोष्ठी को सुरभित किया। संचालन युवा कवि आशीष त्रिपाठी द्वारा किया गया। मैहर के गणमान्य नागरिक डॉ. अशोक अवधिया जी , डॉ  गया प्रसाद चौरसिया जी , भाजपा नेता , श्री सत्यभान सिंह पटेल जी सरस्वती विद्यालय उंचेहरा के आचार्य जी राज कुमार जैन जी  सहित अन्य सुधि श्रोताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।  

सोमवार, 2 जनवरी 2023

 हम दयन नये साल कै बधाई।

हम    दयन    नये    साल    कै   बधाई।
फलनिया कहिस तोहइ लाज नहीं आई।।
पाँव हें जोंधइया  मा  हाथे  परमानु बम
पै देस मा घ्रिना कै खासा  जबर  खाई। । 

दार महँगी है खा ल्या बलम सुसका। दार महँगी ।

        *लोकगीत  * दार महँगी  है  खा ल्या बलम सुसका। दार महँगी  ।    भाव     सुनत  मा    लागय   ठुसका।। दार महँगी  ।।     किधनव  बनाउब  पान...