यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 5 फ़रवरी 2025

सुरक्षित आयें सुरक्षित जायें।

सुरक्षित आयें सुरक्षित जायें। 
आपको मेरी शुभकामनायें।। 

रखें  सुरक्षा    चक्र  अटूट। 
हेलमेट चश्मा बेल्ट औ बूट। ।  
स्वयं औ  साथी को समझायें। 
सुरक्षित आयें सुरक्षित जायें।  
आपको मेरी शुभकामनायें।। 

बिना  सुरक्षा  जीवन कैसा।
खुली हवा  में दीपक जैसा ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‍‍।। 
आमंत्रित होती  हैं घटनायें। 
सुरक्षित आयें सुरक्षित जायें।।  
आपको मेरी शुभकामनायें।। 

लापरवाही से है नुकसान। 
छीने  रोजी औ मुस्कान।।  
अतः सुरक्षा को अपनायें। 
सुरक्षित आयें सुरक्षित जायें।  
आपको मेरी शुभकामनायें।। 

है हर काम देश की सेवा। 
साक्षी  है  गंगा  औ  रेवा।।
युगों  युगों  से  रही प्रथायें।
सुरक्षित आयें सुरक्षित जायें।  
आपको मेरी शुभकामनायें।।  

रहे बोध कर्तव्य का हर में। 
कोई  प्रतीक्षा रत  है घर में । । 
सिद्धि  सुरक्षा  संभावनाएं। 
सुरक्षित आयें सुरक्षित जायें।  
आपको मेरी शुभकामनायें।।  
 

कोई टिप्पणी नहीं:

SATNA --22.01.2026