यह ब्लॉग खोजें

विजयनारायण राय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
विजयनारायण राय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 23 अक्टूबर 2024

मैहर की इक शान थे विजयनारायण राय।

 

मैहर की इक शान थे विजयनारायण राय। 

जीवन में जाना नहीं अपना और पराय।। 


चाह सियासी मंच हो या साहित्य सोपान। 

अब तक मैहर ढ़ूढ़ता उन जैसा प्रतिमान।। 


है कृतज्ञ जिनका यहां पावन मैहर धाम। 

काल खण्ड में अमर है उनका सादर नाम।। 


जन नायक होते नही किसी जाति मे कैद।

वे बीमार समाज के हैं शुभ चिंतक वैद।। 

                    हेमराज हंस भेड़ा

कीर्तिमान निश दिन बढ़े, गढ़ें नये सोपान।

कीर्तिमान निश  दिन बढ़े, गढ़ें नये सोपान।  जन्म दिन की शुभकमना, आये नया बिहान।।  आये   नया   बिहान   शारदा   के प्रिय लालन । मैहर का हो आपके  ...